जिलेभर में सुबह से तेज बारिश,पारा 9 डिग्री बढ़ गया:28 और 29 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट,आज रामगढ़ शेखावाटी में 14mm बारिश दर्ज

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच आज सीकर में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बीती रात पलसाना,रानोली सहित कई इलाकों में हुई बारिश के बाद देर रात से ही घने बादल छाए रहे। सुबह 3:30 बजे बाद से सीकर शहर,बेरी भजनगढ़,बावड़ी,रानोली, फतेहपुर सहित अन्य इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सुबह आधे घंटे तक तेज बारिश होने के बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आज बारिश के चलते तापमान में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले गुरुवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 3.5 और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल आज सीकर में बारिश होने के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। कल भी सीकर में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा कल 28 और 29 दिसंबर को सीकर में अति घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। 30 दिसंबर को भी सीकर में घना कोहरा छाया रहेगा। बारिश की गतिविधियां थमने के बाद एक बार फिर सर्दी का दौर तेज होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी होगी। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के कृषि विशेषज्ञ डॉ.केसी वर्मा के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए एक तरह से सिंचाई का काम करेगी। गेहूं,चना,जौ सरसों और और मैथी जैसी फसलों के लिए यह बारिश काफी उपयोगी होगी। सीकर के अलग – अलग इलाकों में रिकॉर्ड बारिश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *