19 स्कूलों में प्राचार्य सहित 192 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी

भास्कर न्यूज | बालोद शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह बाद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों मंे प्रतिनियुक्ति और संविदा के आधार पर प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक सहित कुल 192 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीईओ एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव पीसी मरकले ने बताया कि आमापारा बालोद, डौंडी, लोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोंहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला एवं घोटिया में प्राचार्य के रिक्त कुल 15, व्याख्याता के 46, शिक्षक व सहायक शिक्षक के 53-53, प्रधानप्राठक प्राथमिक व माध्यमिक के 1-1, प्रयोगशाला सहायक के 6, व्यायाम शिक्षक के 3, ग्रंथपाल के 1, सहायक ग्रेड-2 के 3, ग्रेड-03 के 2, भृत्य के 7, चौकीदार के 1 कुल 192 पद खाली है। इन पदों के लिए 28 जुलाई तक वेबसाइट https:// balod.gov.in / के माध्यम से 28 जुलाई को रात 11.59 बजे तक आवेदन आवेदन कर सकते हैं। बदहाल स्कूल भवन में क्लास न लगाएं-एसडीएम गुंडरदेही में प्राचार्य, संकुल समन्यवकों की बैठक लेकर एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने बच्चों के जाति, निवास प्रमाण पत्र तैयार करने और इस दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान, पौधरोपण अभियान पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। बीईओ नवीन यादव, एबीईओ श्रद्धा ठाकुर, खेमराज साहू, बीआरसी किशोर साहू ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के स्कैनिंग एवं वितरण की प्रगति, शालाओं में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करने विषय पर विस्तार से चर्चा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *