रजिस्टर में उपस्थिति पूरी, पर 12 बच्चे नहीं पहुंचे केंद्र

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कंचनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति में गड़बड़ी पकड़ी गई। कलेक्टर के निरीक्षण में रजिस्टर में दर्ज संख्या से 12 बच्चे कम मिले। रजिस्टर में सभी बच्चों की उपस्थिति दिखाई गई थी। इस फर्जीवाड़े पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति गुप्ता से जवाब मांगा गया। वह कोई उत्तर नहीं दे सकीं। निरीक्षण के दौरान एसपी रवि कुमार कुर्रे और जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के नवपदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी एनएस रावटे को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र कसरा का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष, वार्ड, शौचालय सहित अन्य कक्षों की स्थिति देखी। प्रसव कक्ष में पानी की कमी, गंदगी और सामानों की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जिम्मेदारों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *