बैकुंठपुर | साइबर ठगों ने एसईसीएल से रिटायर्ड 64 वर्षीय महिला के खाते से 7.5 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़िता शिमला बाई ग्राम पंचायत गाडाघाट, थाना जैतपुर, जिला शहडोल की रहने वाली हैं। उनका बचत खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खोंगापानी शाखा में है। ठगों ने उनके बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर हासिल कर उस पर यूपीआई आईडी बना ली। इसके बाद 15 जून से 24 जून 2025 के बीच खाते से लगातार रकम निकाली गई। शिमला बाई को ठगी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने पासबुक अपडेट कराई। खाते से बड़ी रकम गायब देख वह हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत झगराखांड थाने में शिकायत दर्ज कराई।


