सिवनी जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित होने वाले स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण लिया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हालांकि, स्वामित्व योजना कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, और कार्यक्रम स्थल पर पंडाल भी लग चुका था। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते जिले में आज प्रस्तावित स्वामित्व योजना का हितलाभ वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिले के 1,24,740 नागरिकों को मिलना था लाभ जिले के 948 गांवों के 1,24,740 नागरिकों को स्वामित्व योजना से लाभान्वित किया जाना था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में 139 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करते। साथ ही हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित करते। स्वामित्व योजना के तहत जिले की 496 ग्राम पंचायतों के 948 गांवों के 1,24,740 नागरिकों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिलने थे। इसमें सबसे अधिक लाभांवित हितग्राही सिवनी तहसील से हैं। तहसीलवार लाभांवितों की संख्या: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 95.616 करोड़ रुपए के 29 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 43.92 करोड़ रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण करते।


