दुर्ग जिले में एक बार फिर मानसून की बारिश पर ब्रेक लग गया है । पिछले हफ्ते लगातार 4 दिनों तक हुई बारिश से लोगों उमस से राहत मिली थी। बारिश थमने के बाद अब फिर से उमस बढ़ने लगी है। कहीं-कहीं पर खंड वर्षा जारी है। अचानक धूप, कभी बदली छा जाना बना हुआ है। आज दिन भर के मौसम की बात करें तो आज दिन का तापमान 32° से 34° तक और रात का तापमान 24° से 27° बने रहने की संभावना है। आज जिस प्रकार से दिन का तापमान बना रहेगा उसे के लोगों को उमस से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रहा । जुलाई महीने का कोटा पूरा मानसून में हुई बारिश की बात कर तो पिछले 8 सालों में जुलाई महीने में हुई बारिश के आंकड़ों के तुलना में इस साल 2025 के जुलाई माह में अब तक हुई बारिश ने जुलाई माह का कोटा पूरा कर दिया है । 18 जुलाई तक जिले में 14.5 1 इंच 368.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है । पिछले साल 2024 में जुलाई महीने में मात्र 7.36 इंच 187 मिमी पानी गिरा था । जिले में अब तक 343.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज जिले में 1 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक 343.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 439.8 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 272.0 मिमी. तहसील बोरी में दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार तहसील धमधा में 279.0 मिमी, तहसील पाटन में 422.7 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 296.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 349.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 18 जुलाई को तहसील दुर्ग में 15.3 मिमी, तहसील धमधा में 2.1 मिमी, तहसील पाटन में 1.4 मिमी, तहसील बोरी में 12.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 2.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 45.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।


