नोएडा में बारिश से बदला मौसम:कल भी बारिश के आसार, दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट

पहाड़ों पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर एनसीआर में देखने को मिला है। नोएडा में सुबह से आसमान में बादल छाए है। सुबह करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद आठ बजे के बाद तेज बारिश देखने को मिली। इससे वातावरण में प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के बाद तापमान 14 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। साथ ही हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत है। देखे 31 दिसंबर तक मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक कल भी हल्की बारिश के आसार है। इसके बाद घना कोहरा रहेगा। 29 से लेकर 31 दिसंबर तक सुबह और रात में कोहरा के साथ शीत लहर चलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जाएगा। ऐसे में रात और सुबह के समय लोगों को तेज ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर के मौसम में होने वाला यह उलटफेर दो वेदर सिस्टम के मिलने की वजह से देखा जाएगा। 30 से 50 किमी प्रतिघंटा से चलेगी हवा
मैदानी इलाकों में विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं नोएडा के इलाकों में एक्यूआई अभी भी बहुत खराब स्थित में है। बारिश के बाद इसमें सुधार आएगा। कल भी छाएगी धुंध
मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसको लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *