कोरबा में भू-विस्थापित महिलाओं का विरोध:नौकरी की मांग को लेकर उतारी साड़ी; कहा- कंपनी ने जमीन ली, लेकिन रोजगार नहीं दिया

कोरबा जिले में SECL कुसमुंडा स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर भू-विस्थापित महिलाओं ने अपनी साड़ी उतारकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि कंपनी ने उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया, लेकिन रोजगार नहीं दिया। प्रदर्शनकारी महिला फुलेश्वरी बाई ने बताया कि वे कई सालों से नौकरी की मांग कर रही हैं। उन्होंने कई बार दस्तावेज जमा किए हैं। करीब 20-25 महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और मेन गेट पर धरने पर बैठ गईं। कार्यालय का कामकाज ठप पहले भी इन महिलाओं ने खदान में प्रदर्शन किया था। कंपनी प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 30-35 लोगों को जेल भेज दिया था। इस बार प्रदर्शनकारियों ने खदान की बजाय मुख्य कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, वे कार्यालय परिसर से नहीं हटेंगी। उनके इस अनोखे प्रदर्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *