मोहाली में अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की मौत:पिता की हालत गंभीर; बंद कमरे में धुआं फैलने से दम घुटा, बेसुध पड़े मिले

मोहाली में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे मां और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना 26/27 दिसंबर रात न्यू चंडीगढ़ स्थित पंजाब ग्रेटर सोसाइटी की है। मकान मालिक के मुताबिक, नेपाल का रहने वाला दीपक उनके यहां घरेलू नौकर के तौर पर काम करता है। दीपक अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बेटे के साथ घर में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। दीपक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सोने गया और सर्दी से बचने के लिए अंगीठी कमरे में जला दी। देर रात जब सांस लेने में दिक्कत हुई, तो दीपक ने अपनी पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बेसुध पड़े थे। इस दौरान पूरे कमरे में धुआं फैल गया, जिससे दीपक भी बेहोश हो गया। मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना मकान मालिक ने तुरंत मुल्लांपुर थाना पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसएचओ सतेंद्र सिंह की अगुआई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है। मामले की जांच कर रही पुलिस एसएचओ मुल्लांपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि अंगीठी के धुएं की वजह से बच्चे और मां की मौत हो गई। नौकर दीपक की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *