जशपुर के समृद्ध इतिहास को छात्रों तक पहुंचाना ही आपकी जिम्मेदारी: डॉ रक्षित

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर “यशस्वी जशपुर” कार्यक्रम के अंतर्गत इतिहास विषय का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद जिले के इतिहास विषय के व्याख्याताओं ने इतिहासकार, लेखक और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय रक्षित से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. रक्षित द्वारा लिखित “जशपुर: एक ऐतिहासिक अध्ययन” और “जशपुर रियासत का इतिहास” पुस्तकों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि जशपुर के समृद्ध इतिहास को विद्यार्थियों तक गहराई से पहुंचाएं। साथ ही क्षेत्रीय इतिहास को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ें। डॉ. रक्षित ने जिले के इतिहास शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने उन्हें क्षेत्रीय ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित व्याख्याताओं को अपनी पुस्तकें भेंट कीं। साथ ही ऐतिहासिक शोध में रुचि बढ़ाने का आग्रह किया। चर्चा में वरिष्ठ व्याख्याता जयेश सौरभ टॉपनो, डॉ. मिथलेश पाठक, डॉ. विनय प्रभा, राजेंद्र प्रेमी, मधु बंजारे, विमला भगत, महेश केरकेट्टा और असिम तिग्गा शामिल रहे।कार्यक्रम ने ऐतिहासिक साहित्य के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही स्थानीय इतिहास के संरक्षण और शिक्षण में शिक्षकों की भूमिका को मजबूती से सामने रखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *