गिरिडीह में साइबर ठगी का खुलासा:फर्जी बिल अपडेट ऐप से खाते हैक कर पैसे उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर पुलिस ने शुक्रवार को नावाडीह गांव के डंगाल इलाके में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार मंडल और मिथुन कुमार मंडल के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। ये देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटाड़ गांव के रहने वाले हैं। आरोपी दिल्ली जल बोर्ड अपडेट, इलेक्ट्रिसिटी बिल अपडेट और एनडीएमसी बिल अपडेट जैसे फर्जी मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। इन ऐप्स को डाउनलोड करने से पीड़ितों के मोबाइल फोन हैक हो जाते थे। इसके बाद उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। जब्त किए गए मोबाइल नंबरों पर पहले से 7 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पुलिस ने आरोपियों से 8 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त किए गए मोबाइल नंबरों पर पहले से 7 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। मामले को साइबर थाना में कांड संख्या 27/2025 के तहत दर्ज किया गया है। साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक गुंजन कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही अधिक गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *