बोकारो में विकलांग व्यक्ति की हत्या:बेटी की दोस्ती को लेकर विवाद, ऑटो चालक ने डंडे से किया वार

बोकारो के अलकुशा काशी टोला में एक विकलांग व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 40 वर्षीय कमल दास की डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी 45 वर्षीय शिबू दास पेशे से ऑटो चालक है। घटना की जड़ में पारिवारिक विवाद था। शिबू दास को अपनी बेटी का कमल दास की पत्नी सुसनी देवी के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह भी शिबू ने सुसनी को गालियां दीं। जब कमल दास ने इसका विरोध किया, तो शिबू ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत घायल कमल दास को पहले बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें के एम मेमोरियल हॉस्पिटल, चास रेफर किया गया। फिर रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया गया। रांची ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। कमल दास की पत्नी सुसनी देवी पड़ोसी घरों में काम करके परिवार चलाती थीं। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों ने शनिवार को चास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *