पंजाब के जालंधर में आज राज्य सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा एक निजी कॉलेज में पहुंचे और एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के कई मुद्दों पर बातचीत की और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गोल्डन टैंपल को मिल रही धमकियों को लेकर कहा- श्री दरबार साहिब (गोल्डन टैंपल) की ओर कोई भी व्यक्ति गलत नजर से नहीं देख सकता। गोल्डन टैंपल की सुरक्षा पंजाब पुलिस ने यकीनी तौर पर बनाई हुई है। वित्त मंत्री बोले- जल्द विजिलेंस मजीठिया के खिलाफ दायर करेगी चार्जशीट सरकार की ओर से सब पुख्ता प्रबंद्ध किए गए हैं। पंजाब में कुछ शरारती तत्व राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग पंजाब में नफरत का बीज बीजना चाहते हैं। पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश तो हो रही है, मगर पंजाब पुलिस किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी। मजीठिया को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर वित्त मंत्री चीमा ने कहा- कोर्ट की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। जांच विजिलेंस द्वारा लगातार की जा रही है। जल्द ही मामले में विजिलेंस द्वारा चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। विधानसभा में जालंधर कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी द्वारा बोली की अभद्र भाषा पर चीमा ने कहा- विपक्ष नेता ने इस पर माफी मांगी है, मगर ऐसा भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हम सब लोग एक अच्छी सोसाइटी से आते हैं, ऐसे में हमें अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। स्पीकर बोले- पंजाब में धर्मी की राजनीति संभव नहीं स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा- कांग्रेस विधायक द्वारा हैनरी द्वारा बोली गई अभद्र भाषा पर माफी मांगी गई है। पंजाब में धर्म की राजनीति नहीं हो सकती, बीजेपी किसी और जगह पर जाकर ऐसी राजनीति कर सकती है।


