पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के डोमनाबांध गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सोनोती मुर्मू और उनकी बेटी सिलबीना के रूप में हुई है। घटना देवीनगर पंचायत के डोमनाबांध गांव में हुई। दोनों बहियार खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने लगी। अचानक बिजली जमीन पर गिरी। सोनोती मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी सिलबीना गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने सिलबीना को गोबर के ढेर में रख दिया और एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची।


