ऑपरेशन शंखनाद: मवेशी तस्करी को दबोचा, आरोपी पर 3 थानों में केस दर्ज

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले के साईंटांगरटोली क्षेत्र का कुख्यात गौ-तस्कर मो. ईरशाद खान आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को ऑपरेशन शंखनाद के तहत 17 जुलाई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उस पर जिले के तीन थानों-दोकड़ा चौकी, सिटी कोतवाली जशपुर और तपकरा थाना में गौ-तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं। ईरशाद के खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी था। तीनों थानों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से कुल 50 नग गौ-वंश जब्त किए गए हैं, जिनमें दो पिकअप और एक ट्रक शामिल हैं। दोकड़ा चौकी ने पिकअ से 11 गौ-वंश, सिटी कोतवाली ने पिकअप से 9 गौ-वंश और तपकरा थाना ने ट्रक से 30 गौ-वंश जब्त किए हैं। 1 सितंबर 2024 की रात बंदरचुंआ क्षेत्र में ईरशाद ने अपने चाचा जरमली खान की पिकअप का इस्तेमाल कर गौ-तस्करी की कोशिश की थी। पुलिस की नाकाबंदी देख वह वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वाहन से 11 गौ-वंश बरामद किए गए थे और जरमली खान को भी आरोपी बनाया गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ईरशाद खान लंबे समय से गौ-तस्करी में लिप्त है और उसकी गिरफ्तारी से तस्करी के सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन शंखनाद जिले में आगे भी जारी रहेगा। पुराने मामलों की बात करें तो 10 मार्च 2022 को बालाछापर के उप सरपंच की सूचना पर एक पिकअप सड़क किनारे पलटी पाई गई थी, जिसमें मवेशी लदे थे। आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसी तरह 5 फरवरी 2023 को तपकरा थाना को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर झारखंड ले जाया जा रहा है, लेकिन घेराबंदी के दौरान भी ईरशाद फरार हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *