खतरनाक मोड़ पर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत से चालकों को मिली राहत

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुर से सन्ना मार्ग पर स्थित तेवरकोना घाट की क्षतिग्रस्त सड़क को लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) ने दुरुस्त कर दिया है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर ने समाचार प्रकाशित कर संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। अब घाटी के खतरनाक मोड़ों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत हो जाने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। घाटी में क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, खासकर बारिश और धुंध के मौसम में यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता था। दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित खबर और मौके की तस्वीरें लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टीएन सिंह को दिखाए जाने के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। विभाग ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को सीमेंट और गिट्टी से स्थायी रूप से भरकर मजबूती प्रदान की है। साथ ही, कटाव को रोकने के लिए सड़क के किनारों की भी मरम्मत की गई है। घाटी के संवेदनशील हिस्सों में सीमेंटीकरण कर उसे सुरक्षित बनाया गया है। इसके अलावा, सड़क किनारे बनी क्षतिग्रस्त गार्डवाल की भी मरम्मत पूरी कर दी गई है। इससे अब वाहन चालकों को घाटी पार करते समय पहले की तुलना में अधिक सुरक्षा महसूस हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *