धमतरी | बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज धमतरी के सोमेश्वर प्रसाद गंजीर, सुभंत सोलंके, कीर्ति साहू बेंगलुरु के युवा उत्सव में शामिल हुए। 19 से 23 दिसंबर तक साउथ इस्ट जोन बेंगलुरु में आयोजित युवा उत्सव में कॉलेज व विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व किया। युवा उत्सव प्रभारी प्रोफेसर पंकज जैन ने बताया कि 26 से 28 नवंबर तक पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रेक्षागृह में आयोजित इंटर कॉलेज युवा उत्सव में बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी के छात्र सोमेश्वर प्रसाद गंजीर ने परिचर्चा व वाद-विवाद (पक्ष) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभंत सोलंके ने तालवाद्य व कीर्ति ने कार्टूनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साउथ इस्ट जोन युवा उत्सव की परिचर्चा में पुनः सोमेश्वर प्रसार गंजीर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।


