हमीरपुर में मकान के पास झाड़ियों में एक 15 फुट लंबा अजगर पकड़ा गया। अजगर ने एक गीदड़ को अपनी लपेट में ले लिया था। दूसरा गीदड़ अजगर को दांतों से काटकर वहां से हटाने की कोशिश कर रहा था। माना जा रहा है कि इस अजगर ने एक गीदड़ का शिकार कर लिया था। उसका साथी बच गया था, जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। सुजानपुर के जंगल बेरी इलाके में स्थानीय निवासी भीम सिंह रांगडा के घर के पास अजगर दिखा। भीम सिंह ने जैसे ही अजगर को देखा, उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों को बुलाया। इस दौरान दूसरा गीदड़ भाग गया। ग्रामीणों ने डंडे की सहायता से सांप को हिलाया, जिससे वह अपना शिकार छोड़कर झाड़ियों में छिप गया। मृत गीदड़ वहीं पड़ा रहा। जंगल में आबादी से दूर छोड़ा
स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। यह अजगर जहरीला नहीं है, लेकिन अपने शिकार को लपेटकर दम घोंट देता है। घटनास्थल के पास ही लोगों की बस्ती है, जहां छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। भीम सिंह के अनुसार, घर से कुछ दूरी पर व्यास नदी बहती है। संभावना है कि यह सांप पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण बहकर यहां पहुंचा हो। अजगर को जल्द ही सुरक्षित जंगल में आबादी से दूर छोड़ दिया जाएगा।