कांगड़ा शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के बेटे की शादी:मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कई मंत्री-विधायक होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राजेश शर्मा के बेटे ओजस्वी शर्मा ने विवाह के पवित्र बंधन में बंध कर अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। इस शुभ अवसर पर कांगड़ा शहर में शनिवार रात और रविवार दोपहर को दो दिवसीय भव्य प्रीति भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बना रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस समारोह में शिरकत करेंगे। प्रशासन ने वीआईपी उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं। सांसद आनंद शर्मा और रजनी पाटिल मुख्य अतिथि धर्मशाला स्थित परिधिगृह सहित अन्य सरकारी विश्राम गृहों को मेहमानों के लिए आरक्षित किया गया है। राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा और रजनी पाटिल को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। हालांकि दोनों वरिष्ठ नेता धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र में एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं। रजनी पाटिल ने चामुंडा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर नवदंपत्ती के लिए आशीर्वाद मांगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस की रणनीति तैयार पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहले ही धर्मशाला पहुंच चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शनिवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात ट्रैफिक पुलिस ने कांगड़ा और धर्मशाला में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि आमजन और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। वीकेंड पर पर्यटकों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं। कांगड़ा शहर इस समय राजनीतिक हस्तियों और उत्सव के रंग में सराबोर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *