चेन्नई रेप केस- पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर की:कहा- तकनीकी गड़बड़ी से FIR लीक हुई; अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारकर प्रोटेस्ट किया

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस की FIR लीक हो गई है। इससे पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हो गई। गुरुवार शाम को चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने रेप केस को लेकर जानकारी दी। इसमें उन्होंने FIR लीक होने के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने माना कि पीड़िता की पहचान सार्वजनिक हुई है। यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ। अरुण ने कहा कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमेटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही केस दर्ज करेंगे। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह इस घटना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को कोड़े मारे। उन्होंने पीड़ित की पहचान सार्वजनिक करना शर्मनाक है। दरअसल, 23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था। यूनिवर्सिटी कैंपस के पास ही राजभवन और IIT मद्रास है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस ने कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी ज्ञानशेखरन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की के दोस्त को मारपीट कर भगाया और रेप किया अन्नामलाई बोले- जबतक DMK सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, जूते नहीं पहनूंगा आरोपी पर रेप समेत 15 से ज्यादा केस पहले से दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानशेखरन यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर फुटपाथ पर बिरयानी बेचता है। उसके खिलाफ 2011 में भी एक लड़की के साथ रेप करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ लूटपाट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के मोबाइल में कई और लोगों के भी आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है। NCW ने मामले का संज्ञान लिया
नेशनल कमीशन फॉर वुमेन (NCW) ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। NCW बयान जारी कर कहा- आरोपी आदतन अपराधी है और पुलिस पिछले मामलों में उस पर एक्शन नहीं ले पाई है। इस लापरवाही के कारण उसे रेप करनी की हिम्मत मिली। NCW की अध्यक्ष विजया राहतकर ने तमिलनाडु के DGP को पीड़िता के लिए फ्री इलाज और सुरक्षा देने को कहा है। उन्होंने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी की कम्पलेंट कमेटी ने भी जांच शुरू की
घटना के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट भी हरकत में आया। अफसरों ने बताया कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कम्पलेंट कमेटी (ICC) भी जांच कर रही है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन एसोसिएशन (AIDWA) ने कार्रवाई की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने स्टालिन के इस्तीफे की मांग की
आरोपी की तस्वीरें डिप्टी CM स्टालिन के साथ सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने CM एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि यह शर्मनाक है। यह घटना बताती है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है। घटना के खिलाफ प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… मंत्री बोले- विपक्ष राजनीति न करे
उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने कहा कि विपक्ष बेवजह घटन पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और आरोपी को गरफ्तार कर लिया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। —————————– अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एक्टर और TVK पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय बोले- आरोपी को जल्द सजा मिले चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप के मामले में एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के अध्यक्ष थलापति विजय ने बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताया और तमिलनाडु सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में एक बिरयानी बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *