निर्माणाधीन पुलिया में घुसी स्कूल बस, टीचर की मौत:हादसे में 2 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर, 30 बच्चे थे सवार

चौमूं में ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित बस निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। हादसे में एक टीचर की मौत हो गई। हादसे में 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 30 बच्चे सवार थे। हादसा NH 52 पर भोजलावा कट पर हुआ। SDM दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि स्कूल बस इटावा से ओर से चौमूं आ रही थी। इसी दौरान NH 52 पर भोजलावा कट के पास बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया पर घुस गई। हादसे में टीचर आंनदीलाल (40) पुत्र रामेश्वर प्रसाद शर्मा निवासी बावडी की ढाणी तिगरिया की मौत हो गई। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायलों को इलाज के लिए शहर के बराला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां 2 स्टूडेंट्स की हालत गंभीर है। 8 स्टूडेंट्स और बस ड्राइवर को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई है। स्कूल बस सारांश कोचिंग इंस्टीट्यूट की बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *