बीमार होकर रोड पर दम तोड़ा, पहचान नहीं:भीख मांगकर गुजारा करता था, अब दुकान के बरामदे में शव मिला

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र के कटोरी वाला में कुएं के समीप दुकानों के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। जो भीख मांगकर गुजारा करता था। कुछ दिन पहले बीमार हो गया था। अब शव मिला है। थाने के ASI ईश मोहम्मद ने बताया थाने पर सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि कटोरी वाला तिबारा के पास दुकान के बरामदे में शव पड़ा है। वहां पहुंचने पर पता चला कि मृतक व्यक्ति करीब 5 साल से यहीं आसपास घूमता था। आने-जाने वालों से भीख मांगकर गुजारा करता था। तीन चार दिन से बीमार था। अब अचानक उसके बरामदे में बड़े होने का पता चला। पुलिस अस्पताल लेकर आई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मैं रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक ने ग्रीन रंग की जैकेट व नीले रंग का लोअर है। दाढ़ी के बाल बढ़े हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *