कोटा में लेपर्ड के मूवमेंट की अफवाह!:पुलिस व फॉरेस्ट की टीम ने सर्च किया, नहीं मिले पगमार्क, फुटेज में सियार नजर आया

शहर के थेकडा इलाके में कुछ दिनों से लेपर्ड के मूवमेंट की अफवाह चल रही है। लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना से इलाके में पिछले तीन दिनों से इलाके में दहशत मची हुई है। आज भी किसी व्यक्ति ने इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस व फॉरेस्ट की 50 सदस्य टीम ने मिलकर इलाके में सर्च अभियान चलाया। करीब 5 घंटे तक पुलिस व फॉरेस्ट की टीम ने इलाके में छानबीन की। लेकिन लेपर्ड के पगमार्क नहीं मिले। ना ही कोई जानवर मृत मिला। टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें एक सियार घूमता हुआ नजर आया है। फॉरेस्ट विभाग ने इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट को कोरी अफवाह बताया है। लाडपुरा रेंजर इंद्रेश यादव ने बताया कि कल एक नर्सरी से सूचना आई की एक जानवर वहां से गुजरा है उसके बाद से हमारी टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी देखा तो सियार जैसा जानवर नजर आ रहा था रात में भी सर्चिंग अभियान चलाया। सुबह जल्दी 50 लोगों की टीम ने 5 से 6 घंटे आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया, परंतु पैंथर का कहीं भी निशान नजर नहीं आया। इलाके के लोगों ने अफवाह फैलाई हुई थी कि पैंथर ने शिकार किया है परंतु वहां पर किसी भी प्रकार का किसी भी जानवर का शिकार नहीं हुआ। पैंथर होने की अफवाह फैलाई जा रही है जबकि हमारी टीम सोमवार से प्रतिदिन उसे इलाके में निगरानी बनाई हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *