फाजिल्का में रेलवे स्टेशन के नजदीक फुटपाथ पर रहने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया l हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया l जहां डॉक्टरों का कहना है कि उसकी टांग टूट गई है l जिसका इलाज किया जा रहा है l फिलहाल सिटी थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है l हादसे में घायल हुए व्यक्ति शिवचरण ने बताया कि वह झारखंड का रहने वाला है l जो फाजिल्का में फुटपाथ पर रह रहा है l रेलवे स्टेशन के नजदीक फुटपाथ पर वह रहता है और यही सो जाता हैl घायल ने बताया कि वह लोगों से मांग कर अपना गुजारा चलता है l उसका कहना है कि जब वह जवान था तो दिहाड़ी मजदूरी करता था l लेकिन अब उसकी उम्र 70 वर्ष हो गई है l वह अविवाहित है l कार ड्राइव हुआ फरार घायल व्यक्ति ने आगे बताया कि अब भी वह फाजिल्का के रेलवे स्टेशन के नजदीक फुटपाथ पर सोया हुआ था। तभी अचानक अज्ञात कार चालक ने उसे कुचल दिया l जिस वजह से उसकी टांग टूट गई है l हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है l जहां उसका इलाज किया जा रहा है l लेकिन कार चालक कहां है इसका कोई पता नहीं चल सका है l


