फाजिल्का में सुबह से झमाझम बारिश:ओलावृष्टि के भी आसार, तापमान में आई 5 डिग्री की गिरावट; शीतलहर से बढ़ी ठंड

फाजिल्का में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली है और झमाझम बारिश हो रही है l वहीं ठंडी हवा चल रही है l जिससे तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है l मौसम विभाग ने पंजाब में तीन दिनों के लिए कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन कई जगहों पर आकाश में बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। सुबह से अचानक बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक इस सबके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। फाजिल्का में आज सुबह से मौसम में बदलाव नजर आया है l घने बादल छाए हुए हैं बरसात हो रही है l लोग गाड़ियों में सवार होकर अपने कारोबार पर जा रहे हैं l बरसात के साथ-साथ ठंडी हवा चल रही है l जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई है l बीते कल जहां तेज धूप थी। तापमान में वृद्धि हुई थी lवहीं कल जहां फाजिल्का का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक था, वो आज कम होकर 16 डिग्री तक आ गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *