कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का जवाब:ED कार्रवाई पर बोले किरण सिंहदेव- कुछ गलत नहीं किया तो डरने की जरूरत नहीं

धमतरी जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ED कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईडी और ईओडब्ल्यू संवैधानिक संस्थाएं हैं। ये संस्थाएं तभी कार्रवाई करती हैं जब कोई गड़बड़ी मिलती है। संवैधानिक संस्थाओं को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अत्याचार करने के बाद कार्रवाई से बचा नहीं जा सकता। जब कोई गलत काम नहीं किया है तो डरने की जरूरत नहीं है। कार्रवाई होने पर यह कहना गलत है कि यह राजनीति से प्रेरित है। अगर कोई गलती नहीं है तो कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन अगर गलती पाई गई तो कोई बच नहीं सकता। ‘एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम’ बयान की निंदा किरण सिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम’ वाले बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री जी का भावनात्मक संदेश है। इन बातों को राजनीतिक स्वार्थ के लिए उपयोग कर रहे हैं जो की काफी गलत है।और बिल्कुल अच्छा नहीं है। मां का नाम की जिस योजना से जुड़ा हुआ है। इस तरह से दिए गए बयान को निंदा करते हैं। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव 19 जुलाई को बस्तर से धमतरी पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *