पानी-पानी हुआ बालोद…दल्लीराजहरा की पहाड़ियों से उतरा बारिश का पानी:निचली बस्तियों में भरा; नाले में बहते नजर आए मवेशी,अंतागढ़-रायपुर रेलवे ट्रैक पर चढ़ा पानी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माइंस की पहाड़ियों से अचानक उतरे पानी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। श्रमवीर चौक में बहते मवेशियों का वीडियो सामने आया है। जो हालात की भयावहता को बयां कर रहा है। अंतागढ़ से दुर्ग-रायपुर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर भी बारिश का असर देखने को मिला। दल्लीराजहरा के घोड़ा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पूरी तरह जलमग्न हो गया। पटरियों के ऊपर से पानी बहता नजर आया। जिससे ट्रैक पर आवाजाही खतरे में पड़ गई। रेलवे कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। निचली बस्तियों में पानी, वार्डों में दिक्कतें नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4, 20, 22, 23, 24, सब्जी मार्केट और चिखलाकसा जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई। घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम निगरानी में जुटी है। बस्तर की बारिश का बालोद पर असर बस्तर संभाग में हो रही लगातार बारिश का असर बालोद जिले में भी देखने को मिला है। रविवार सुबह जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव की चेतावनी जारी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *