छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को रानीदहरा वाटरफॉल देखने आए 5 टूरिस्ट बह गए। जबकि तीन को किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन एक की मौत हो गई, जिसकी लाश बरामद कर ली गई है। एक अभी भी लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, करीब 3 बजे टूरिस्ट जलप्रपात देखकर घर वापसी के लिए पुलिया पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से सभी बह गए। तीन को लोगों ने बचा लिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे में मुंगेली के दाऊपारा में रहने वाले नरेंद्र सिंह पाल (45) की हुई है। नरेंद्र की लाश झरने से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिली। मुंगेली के ही सृजल पाठक अभी लापता है। जिसकी तलाश में पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।


