घर में खून से सनी मिली महिला की लाश:सारंगढ़ में चौहानपारा में मकान मालकिन और भतीजे ने की महिला की हत्या, एक गिरफ्तार,दूसरा फरार

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ में चौहानपारा स्थित एक मकान से महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान प्रमिला अजय (31) के रूप में हुई है। वह अन्डोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मकान मालकिन सरिता गोन्डे के घर से मिले शव की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और जांच शुरू कर दी। आरोपी महिला गिरफ्तार, भतीजा फरार पुलिस ने मकान मालकिन सरिता गोन्डे (45) और उसके भतीजे अमित कुर्रे (32) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमित फरार है। पुलिस के अनुसार मामला संवेदनशील है। यह पता लगाया जा रहा है कि प्रमिला मकान मालकिन के घर कैसे पहुंची। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि किस विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *