गौवंश तस्करी के दो मामलों में जशपुर पुलिस की कार्रवाई:56 किलो गौमांस जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार, चार गौवंश मुक्त, एक आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 56 किलो गौमांस के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा है। थाना तपकरा पुलिस को 18 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली। ग्राम पोकपानी स्कूलटोली में कुछ लोग गौवंश को मार रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाजरुस खाखा के बाड़ी से चार आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में अनमोल खाखा (27), प्रकाश खाखा (40), प्रकाश खाखा (45) और अनुज कुजूर (33) शामिल हैं। मौके से मांस काटने के औजार और अन्य साक्ष्य भी मिले। पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस गौवंश का होना साबित हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने खाने के लिए गौवंश खरीदा और उनको मार डाला। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने चार जीवित गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामले थाना तपकरा और चौकी मनोरा क्षेत्र के हैं। गौ तस्करी करते पकड़ा गया तस्कर, साथी जंगल में भागा ऑपरेशन शंखनाद के तहत दूसरी कार्रवाई 19 जुलाई को चौकी मनोरा पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम केसरा के पास चार गौवंशों को बेरहमी से हांकते हुए दो तस्करों को रोका। एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर देवघर राम नायक (25 वर्ष), निवासी बटाईकेला, थाना कांसाबेल का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी शंकर यादव (निवासी बटाईकेला) मिलकर इन गौवंशों को डढ़गांव के निवासी अख्तर मियां उर्फ गुड़गुड़ु के निर्देश पर गोविंदपुर, झारखंड ले जा रहे थे। फरार आरोपी और गौवंश मालिक की भूमिका की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज इस मामले में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक धीरेंद्र मधुकर, शोभनाथ सिंह, शिवशंकर राम, महिला आरक्षक मंजू यादव व नगर सैनिक जीवन मुंडा की विशेष भूमिका रही। SSP बोले – जारी रहेगा ऑपरेशन एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना तपकरा क्षेत्र में 56 किलो गौ मांस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, चौकी मनोरा में चार गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया गया और एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और ऑपरेशन शंखनाद के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *