जालंधर| एमएसडी और एजुकेयर के सहयोग से पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में एचपीवी जागरूकता सेशन का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज की उपस्थिति में आयोजित इस सेशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत कौर ने एचपीवी रोग, इसके कारणों, रोकथाम के तरीकों और इसके टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी गई। यह सेशन विशेष रूप से अध्यापकों के लिए आयोजित किया गया था और इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें 30 मिनट की एक प्रस्तुति भी शामिल थी। इसके बाद वक्ता ने उपस्थित अध्यापकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रधानाचार्य ने इस बहुमूल्य और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए डॉ. गुरप्रीत का आभार व्यक्त किया। सेशन का आयोजन विद्यालय के हेल्थ एंड वैलनेस क्लब की ओर से किया गया था। इस अवसर पर क्लब इंचार्ज सीमा शर्मा, माधुरी नारंग और कविता सानन भी उपस्थित थीं।


