छत्तीसगढ़ में 6 की मौत…एक का सिर-धड़ से अलग:कोरबा-कोंडागांव में 4 ने तोड़ा दम, बलरामपुर-रायगढ़ में 2 की मौत, 24 घंटे में 5 हादसे

छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में वकील को अज्ञात वाहन ने और एक युवक को बस ने कुचल दिया। बस के पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए, जिससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे के बाद सड़क खून से सन गई। मामला कोरबा-चांपा मार्ग का है। इसी तरह कोंडागांव में 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वहीं रायगढ़ और बलरामपुर में 2 बाइक सवारों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस तरह छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 5 अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की जान चली गई। पढ़िए इस रिपोर्ट में कहां, कब और कैसे हादसा हुआ और चली गई लोगों की जान…? पहला मामला- कोरबा में युवक का सिर धड़ से अलग दरअसल, पहला मामला कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। यहां राखड़ डेम के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि बाइक नंबर CG 12 BA 6979 सुधीर कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दूसरा मामला- कोरबा में वकील को अज्ञात वाहन ने कुचला दूसरी घटना कोरबा-चांपा मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि अंजोरीपाली भैसमा के रहने वाले 57 वर्षीय वकील नरेंद्र जायसवाल कोर्ट से घर लौट रहे थे, तभी उरगा के पास एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है। तीसरा मामला- कोंडागांव में 2 बाइक भिड़ंत से दो की मौत तीसरा मामला कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है। उड़िदगांव और पीड़ापाल के बीच दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हीरापुर निवासी शंकर नायक अपनी बाइक से माकड़ी की ओर जा रहे थे। वहीं सामने से ग्राम गुमंडी के जयलाल मरकाम (22), संजय मरकाम (22) और ग्राम लंजोड़ा के गणेश नेताम (18) केरावाही से ओडिशा मार्ग की ओर बढ़ रहे थे। भीषण हादसे में 2 बाइक सवारों की मौत इस दौरान दोनों बाइक की भीषण टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालकों की जान चली गई। मरने वालों में शंकर नायक और जयलाल मरकाम शामिल है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे गणेश नेताम और संजय मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही माकड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल संजय मरकाम को बेहतर इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि गणेश नेताम का इलाज माकड़ी सीएचसी में जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चौथा मामला- बलरामपुर में बस ने बाइक सवार को कुचला वहीं चौथा मामला बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी क्षेत्र का है। बैढ़न से अंबिकापुर जा रही छाबड़ा बस ने एक बाइक सवार को तुगवा गांव में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बस के पहिए के नीचे आ गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बस के पहिए के नीचे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रघुनाथनगर अस्पताल भेजा। एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पांचवां मामला- रायगढ़ में युवक को ट्रेलर ने कुचला पांचवां मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे खरसिया से बाइक सवार किसी काम से सक्ती जा रहा था। इसी दौरान NH-49 रोड पर छोटे देवगांव के पास जब वह पहुंचा। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, जिससे मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अजय कुमार (41) है, जो खरसिया के वार्ड नंबर 3 तुर्रीपारा क्षेत्र के सरवानी का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को ट्रेलर के नीचे से निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि युवक को कुचलने के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से भाग गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। मामले की जांच की जा रही है। …………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पुल की रेलिंग से कार टकराई, 4 दोस्त जिंदा जले…VIDEO:छत्तीसगढ़ के कांकेर में NH-30 पर हादसा; पुल निर्माण के चलते डायवर्ट थी सड़क छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, हादसे में 4 दोस्त जिंदा जल गए। 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *