रायपुर में सगे भाइयों ने मिलकर की हत्या:युवक के घर आने से थी आपत्ति, रॉड-कुल्हाडी से किया अटैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर में दो सगे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी हैं। मृतक अक्षर दोनों भाइयों के घर आया जाया करता था। इस बात से दोनों भाइयों को आपत्ति थी। उन्होंने मना किया लेकिन वह नहीं माना। इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का हैं। ललित राव ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भवानी नगर खम्हारडीह में रहता है। ललित के बेटे सुनील राव का मोहल्ले के राहुल यादव व ओम प्रकाश यादव से पुराना विवाद था। 19 जुलाई को रात 9:30 बजे के करीब ललित पास के एक मैदान में गया था।
तभी ओम प्रकाश यादव तथा राहुल यादव ने गाली गलौज चालू कर दी। उन्होंने अपने पास रखे रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सुनील की मौके पर मौत हो गई। आरोपी भेजे गए जेल इस मामले में पुलिस ने घटना के कुछ घंटो के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि मृतक उनके घर आना जाना करता था। जो उन्हें पसंद नहीं था। इस वजह से पहले भी विवाद हो चुका था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *