कांकेर में मछली पकड़ने गए ड्राइवर की मिली लाश:गिरहोला नदी में तैरता मिला शव, कल दोपहर से निकला था, डूबने की आशंका

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा में मछली पकड़ने गए एक ड्राइवर की नदी में लाश मिली है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे नगर से 2 किलोमीटर दूर गिरहोला नदी में 35 वर्षीय बुधारू यादव का शव तैरता हुआ मिला। डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधारू यादव वार्ड नंबर- 9 चारामा का रहने वाला था। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। सात साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। जो अपने मायके में रहती है। बुधारू की 15 साल की बेटी भी है। मछली पकड़ने का था शौक बुधारू को मछली पकड़ने का शौक था। शनिवार दोपहर वह मछली पकड़कर घर लौटा था। इसके बाद फिर से मछली पकड़ने निकल गया। लेकिन वापस नहीं लौटा। आज दोपहर नदी में उसका शव तैरता मिला। नशे की हालत में रहता था मौके पर पहुंची चारामा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोगों का कहना है कि वह अक्सर नशे की हालत में रहता था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया होगा। इस पूरे घटनाक्रम लेकर चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *