भास्कर न्यूज | कुड़ू अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टीको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत भारती ने गरीबों के शिक्षा में उत्पन्न हो रहे बाधा को दूर करने प्रयास किया है। कॉलेज सचिव इंद्रजीत भारती ने बताया व्यवसायिक पाठ्यक्रम में ए एन एम के दस और डी फार्मेसी के दस बालक और बालिकाओं का चयन स्क्रीनिंग कमेटी करेगा और चयनित बालक बालिकाओं का आधा शुल्क माफ किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर, किसी भी वर्ग और समुदाय के हो, उनका चयन होगा। व्यवसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षा में आदिम जनजाति को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया चयन के बाद एएनएम और डी फार्मेसी पाठ्यक्रम का आधा शुल्क माफ़ किया जाएगा। इच्छुक बालक बालिकाएं निःशुल्क आवेदन 31 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों के साथ अविराम कॉलेज आकर करे। जिनका लाल कार्ड हो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रपत्र भी संलग्न हो जमा करें। कॉलेज सचिव इंद्रजीत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय पहुंच कर या मोबाइल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है और अधिक से संख्या में अविराम के इस अधिक शुल्क माफ़ी योजना से लाभांवित हो।


