भास्कर न्यूज|लोहरदगा राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा जिला समिति ने 9 अगस्त को विश्व रूढ़िजन्य जनजातीय प्रथा आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया है। रविवार को झखरा कुम्बा सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव ने की। संचालन जिला सचिव सुकेनदर उरांव ने किया। बैठक में तय हुआ कि इस बार बैनर और पोस्टर पर “रूढ़िजन्य जनजातीय प्रथा” लिखकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रचार किया जाएगा। आयोजन को जोर-शोर से मनाने की योजना है। सभी रूढ़िजन्य जनजातीय प्रथा के आदिवासियों से मिल-जुलकर तैयारी करने की अपील की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी और कोर कमिटी के सदस्य मौजूद रहे। इनमें बिरसा उरांव, सोमे उरांव, मंगलदास उरांव, बंदे उरांव, बामसेफ पार्टी के बिहारी भगत, जिला युवा मोर्चा सचिव ज्ञान मुण्डा, रवि महली, रेणु उरांव, कृष्ण उरांव, महिला प्रकोष्ठ की जयंती उरांव, राजमनी उरांव, विशनी उरांव, प्रमीला उरांव, सुनीता उरांव समेत कई अन्य लोग शामिल थे।


