झारखंड कांग्रेस के मीडिया ऑब्जर्वर बने सांसद सुखदेव

गुमला | लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस ने झारखंड राज्य का मीडिया और सोशल मीडिया ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। एआईसीसी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। सांसद भगत अब झारखंड में मीडिया और सोशल मीडिया विभागों को मजबूत करने का काम करेंगे। वे इन विभागों को दिशा देंगे। कांग्रेस की उपस्थिति को मीडिया और सोशल मीडिया में बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। पार्टी की छवि को जनता के बीच मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।इधर सांसद सुखदेव भगत को राज्य का मीडिया और सोशल मीडिया ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चैतू उरांव,सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, जिला सचिव तरुण गोप, जिला महासचिव फिरोज आलम, मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता आरिफ हुसैन, सैय्यद खालिद, अकील रहमान, रमेश कुमार चीनी, आशिक अंसारी, आजाद अंसारी, मो शादाब, मो मीरा आदि ने बधाई दी है।चैयरमैन सह प्रवक्ता आरिफ हुसैन अख्तर ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत कुशल नेतृत्व व छमता के धनी व्यक्ति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *