गुमला में प्रेमिका ने दी जान से मारने की धमकी, युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

लोहरदगा | पहाड़ी मंदिर रांची के पास से 14 जुलाई को लापता हुए अजय साहू उर्फ गोलू रविवार को अपने घर सही सलामत पहुंच गए। महाकाल क्लब के आजीवन संरक्षक बलराम साहू एवं महाकाल क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा लोहरदगा एवं रांची जिला के सभी थाना, रेलवे थाना को सूचित किया गया था, एवं पिछले 5 दिनों से लोहरदगा और रांची जिला के विभिन्न स्थानों पर तलाश किया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप रविवार प्रातः 9 बजे उन्हें अरगोड़ा स्टेशन में पाया गया। परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया गया है। बता दूं कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के हटिया गार्डन निवासी अजय साहू उर्फ गोलू दिनांक 13 जुलाई 2025 दिन रविवार को कांवड़ यात्रा में पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुए थे, जो दिनांक 14 जुलाई 2025 प्रातः 9 बजे पहाड़ी मंदिर रांची के पास से लापता हुए थे। गुमला | बसिया थाना क्षेत्र के तेतरा गांव निवासी 18 वर्षीय प्रकाश तिर्की ने रविवार की शाम 6 बजे चूहे मारने वाला कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आवेश में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद खुद चेटर से पैदल चलकर सदर अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज कराया। घटना की जानकारी पर उसकी मां सदर अस्पताल पहुंची। युवक शहर से सटे चेटर में भाड़े के मकान में रहता है। वही पालकोट थाना क्षेत्र के ढोलवीर गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन-चार माह पूर्व युवती उसके घर में आकर साथ में रहने लगी। इधर युवती का एक दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। वह पलटी मार गई और दो-तीन दिन पूर्व प्रकाश को छोड़कर चली गई। प्रकाश उसे मनाने के लिए गांव गया लेकिन प्रेमिका उसे जान से मार कर फेंकवा देने की धमकी देकर भगा दी। इसी बात को लेकर युवक टेंशन में आ गया और आवेश में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *