कामडारा | सरिता गांव मे वज्रपात के चपेट मे आने के कारण ट्रांसफार्मर हुई खराब,लोगों ने की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग। जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव सरिता मे शनिवार की शाम लगभग चार बजे के आसपास जोरदार ढंग हुई बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी गिरा था। जिसमें गांव सरिता का विद्युत ट्रांसफार्मर भी वज्रपात के चपेट में आ गया और खराब हो गया। जिसके कारण गांव सरिता के लोगों को बिजली नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने आज रविवार को जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना से उक्त खराब पड़े ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने की मांग की है।


