गुमला को रेलवे से जोड़ें और टोल टैक्स में राहत दें : चैंबर

भास्कर न्यूज | गुमला फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का क्षेत्रीय अधिवेशन साहिबगंज में संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड चैंबर के लोगों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी शामिल हुए और व्यापारियों व जनहित की समस्याओं को अपने संबोधन के दौरान उचित पटल पर रखा और इसके निदान की मांग की। इस दौरान चीनी ने चार बिंदुओं पर उपस्थित लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। जिससे यहां के लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि गुमला जिला के व्यापारी हित में वर्षों पुरानी मांग रेलवे लाइन की भाजपा सांसद माननीय सुदर्शन भगत जी के द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी आज तक गुमला रेलवे लाईन से जुड़ नही पाई है। लोहरदगा में एवं सिमडेगा जिला के बानो में पहले से रेलवे लाइन उपलब्ध है। लोहरदगा से बानो भाया गुमला मात्र 70-80 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बना कर जोड़ देने से गुमला-लोहरदगा- सिमडेगा के व्यापारी के साथ-साथ आम जनता को काफी लाभ होगी। इन दिनो गुमला में टोल टैक्स का विवाद गहरा गया है। सभी परिवहन व्यापारी तथा आम जनता परेशान हो रहे हैं। अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र मेरे द्वारा दी गई थी। इस विषय पर अपने स्तर से गुमला के हित में कार्रवाई करने की कृपा करें। गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा तथा खूंटी में हत्या एवं चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। जो सभी व्यापारी के लिए चिंता की बात है। इस पर कार्रवाई की जाए। साथ ही शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा है जिसका बिल कई महिनों से व्यापारी एवं आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। जो की बहुत ही गंभीर बात है। इस पर भी ध्यान दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *