झारखंड राज्य सरकारी महिला मोर्चा की जिला शाखा की बैठक

गिरिडीह| झारखंड राज्य सरकारी महिला मोर्चा की जिला शाखा की बैठक रविवार को किरण पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता अंशु लता स्वरूप ने की। मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में दर्जनों महिला कर्मी शामिल हुईं। आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगों पर चर्चा हुई। निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से मांग रखी गई। पहली मांग में कहा गया कि बीएलओ का कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रतिदिन कम से कम 500 रुपए और रविवार को 1000 रुपए भुगतान किया जाए। दूसरी मांग में कहा गया कि एक बूथ पर कम से कम दो बीएलओ की नियुक्ति हो। तीसरी मांग में सेविकाओं को 5 जी मोबाइल की सम्मान राशि दी जाए। विभाग द्वारा दिए गए मोबाइल घटिया होते हैं। वर्तमान में प्रत्येक निरक्षीय पदाधिकारी को दो मोबाइल रखने का निर्देश है। चौथी मांग में पोषाहार पैकेट वितरण की समस्या उठाई गई। घटिया पैकेट के कारण लाभुकों को पोषाहार नहीं मिल रहा। हर माह बचे हुए पैकेट को किस स्तर पर लौटाया जाए, यह तय किया जाए। सड़े-गले या नष्ट हुए पैकेट के लिए सेविका को जिम्मेदार न ठहराया जाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि 17 अगस्त मोर्चा का प्रखंड सम्मेलन गांडेय में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *