कंपनी बाग की हालत अब भी खराब है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मान यहां दौरे पर आए थे। उनके आने से उम्मीद थी कि पार्क की हालत सुधरेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस हिस्से सीएम आए, सिर्फ वहीं की सफाई और सजावट की गई। पार्क में एक हट है, जो अमृतसर क्लब और पानी के ट्यूबवेल के पास जहां से नगर निगम के टैंकरों में पानी भरा जाता है। वहीं यह हट पार्क में आने वाले लोगों के बैठने और आराम के लिए बनाया गया था। लेकिन अब इसकी हालत बेहद खराब है। न तो यहां सफाई होती है।


