पठानकोट बाईपास हाईवे पर हुआ होल, राहगीरों के लिए बनी परेशानी

अमृतसर | पठानकोट बाईपास हाईवे पर रोड के बीचो बीच एक बड़ा होल हो गया है। इससे राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। प्रीतम सिंह ने बताया कि जब हाईवे बन रहा था तो यहां नीचे एक बड़ा सीवरेज प्रणाली भी निकाली गई है। बरसाती दिन होने के कारण यह बड़ा होल लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यहां तक कि होल को देखने पर काफी गहरा दिख रहा है। अगर इसे जल्द ठीक नहीं किया गया तो यह निगम प्रशासन के लिए भी बड़ी परेशानी बनेगा। उन्होंने बताया कि निगम को इस परेशानी का हल जल्दी करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *