| वार्ड नंबर 73 स्थित इलाका फताहपुर में पिछले 10 दिन से सीवरेज की परेशानी बनी हुई है। सीवरेज के पास एक बड़ा होल हो गया है। जिससे राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। मेन बाजार सरकारी अस्पताल के पास सीवरेज की हौदी के पास बड़ा होल होने से बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। जबकि वाहन चालक भी रात के समय इस होल के कारण गिर रहे हैं। इससे रोजाना कोई-न-कोई गिरता ही रहता है। लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन इस समस्या का हल पहल के आधार पर करें।


