रक्षाबंधन पर एक राखी देश के सैनिकों के नाम कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | धमतरी भाजपा महिला मोर्चा धमतरी ने रक्षाबंधन पर एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन घड़ी चौक में किया। मोर्चा की महिलाओं ने सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखी और घर-आंगन की मिट्टी भेजने की पहल की। यह रक्षासूत्र उन सैनिकों को समर्पित है, जो त्योहारों में भी घर नहीं आ पाते। उन्होंने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राखी भेजी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शहादत दी। साथ ही यह उन बहनों को भी समर्पित है, जिनका सिंदूर उजड़ गया। जिले के सभी मंडलों की महिलाओं ने स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं से राखियां एकत्र कीं। इन्हें महिला मोर्चा जिला धमतरी के पास जमा किया गया। यह राखियां प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से सीमाओं पर तैनात जवानों को भेजी जाएंगी। कार्यक्रम में रंजना साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरला जैन, पार्वती वाधवानी, खिलेश्वरी किरण, श्यामा देवी साहू, मोनिका देवांगन, सरिता यादव, नंदिनी सिन्हा, संगीता जगताप, सुशीला तिवारी, गीता शर्मा, दमयंती साहू, सुलोचना साहू, रुक्मणी सोनकर, भानुमति साहू, ईश्वरी पटवा, चंद्रभागा साहू, विभा चंद्राकर, पद्मिनी चंद्राकर, रितु साहू, मालती रावटे, दमयंती गजेंद्र, विमला पटेल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *