राजनांदगांव/उपरवाह| जिला साहू संघ राजनांदगांव के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ने जिला साहू सदन बसंतपुर में आबकारी आरक्षक पद के लिए निशुल्क द्वितीय मेगा मॉक टेस्ट लिया। इसमें जिलेभर से 143 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला संयोजक यशवंत साहू, संगठन सचिव माधव साहू, प्रदेश सह संयोजक परदेशी राम साहू, संभागीय संयोजक रूपेश साहू, सचिव अनिल साहू का सहयोग रहा।


