अंबिकापुर | शहर की काव्या गुप्ता ने यूट्यूब से पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है। जोड़ा पीपल क्षेत्र की रहने वाली काव्या ने सीमित संसाधनों के बीच यह सफलता हासिल की। परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। काव्या ने बताया कि वह रोज 9 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। ऑफलाइन संसाधन नहीं थे। यूट्यूब की ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई की। खुद से उत्तर लिखकर रोज अभ्यास किया। अब वह खुद की प्रैक्टिस शुरू करना चाहती है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।


