माता-पिता के साथ अमीषा नेताम। मनेंद्रगढ़| शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी मनोज नेताम माता सुनीता नेताम की होनहार बेटी अमीषा नेताम ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स व व्हीएलएसआई में मास्टर्स (एम-टेक) की डिग्री प्राप्त कर समूचे मनेंद्रगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतिभावान बेटी ने आईआईटी खड़गपुर में 71वें दीक्षांत समारोह में एम टेक की डिग्री प्राप्त की। अमीषा ने कक्षा पहली से 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में की है।


