रामगढ़ में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा छतर मांडू के ओल्ड एज होम के पास एक दस चक्का हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इधर, घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। पर लोगों ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया, पर ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान बादल महतो (18) के रूप में की गई। दस चक्का हाइवा ट्रक जो की गोला से रामगढ़ की ओर आ रहा था। जबकि बादल विपरीत दिशा छतर मांडू से गोला जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बुआ के घर मेहमानी में जा रहा था बादल महतो ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह अपनी बुआ के घर मेहमानी में जा रहा था। उसके पिता राजू महतो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल ने शव को सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए ले आई। वहीं स्थानीय ग्रामीण सदर अस्पताल के बाहर जुट गए और उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों को कहना है कि मृतक के घर वाले काफी गरीब परिवार से हैं हमें उचित न्याय चाहिए।


