पश्चिम सिंहभूम में विस्फोटक का जखीरा बरामद:पुलिस ने बरामद किए 14 आईईडी और हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी तैयारी

पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टोकलो और कुचाई थाना क्षेत्र की सीमा पर संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के उग्रवादियों ने इस क्षेत्र में विस्फोटक छिपा रखे हैं। इनका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था। संयुक्त जांच अभियान में मिला विस्फोटक झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। टीम को जंगली पहाड़ी क्षेत्र से करीब 14 आईईडी बरामद हुए। प्रत्येक आईईडी का वजन लगभग 2 किलोग्राम था। इसके अलावा देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर और स्टील कंटेनर भी बरामद हुए। जहां मिला विस्फोटक, वहीं कर दिया नष्ट सभी विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। क्षेत्र में मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु समेत कई शीर्ष नक्सली नेता अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। सुरक्षा बल लगातार उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *